सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के समीप रविवार की रात दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के समीप रविवार की रात दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार म्योरपुर कस्बे के पतेरी टोला निवासी 24 वर्षीय राजकुमार पुत्र मसुदन और 25 वर्षीय देवनारायण पुत्र पुरेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार...