Sonbhadra News: दो बाइकों की टक्कर में एक घायल
सोनभद्र, जुलाई 26 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती ग्राम पंचायत के कोडार टोला में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने अपने भतीजे पर जमीन विवाद के चलते जानबूझकर बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। कोडार निवासी 45 वर्षीय अर्जुन साहू पुत्र आनंद साहू शनिवार को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अर्जुन साहू के सिर व माथे पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे बाइक पर सवार रमेश को मामूली चोटें लगीं। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 ने घायल को धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। अर्जुन साहू का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने पहले भी उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और उसी रंजिश में जानबूझकर टक्कर मारी। प्रभारी उपनिरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.