सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दो नाबालिग बच्चियों से गंभीर लैंगिक अपराध के मामले में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ओमकार शुक्ला की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल 73 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है। अभियोजन के अनुसार आरोपी अली फैयाज उर्फ फैज पुत्र सलीमुद्दीन अंसारी निवासी अनपरा के खिलाफ, अनपरा थाने में दो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ लैंगिक अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप विरचित किए गए थे। सुनवाई के दौरान अभियोजन ...