Sonbhadra News: दो दिन बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार स्थित एक ढाबे के पास शुक्रवार को मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने मामले से सुकृत चौकी पुलिस को अवगत कराया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। सुकृत चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी कन्हैया पटवा ने बताया कि शुक्रवार को वह मुधुपुर बाजार में एक ढाबा के पास था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। कन्हैया ने बताया कि वह जब मामले की शिकायत करने सुकृत चौकी पहुंचा तो वहां उसे मामले को दिखवाने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। दो दिन बीत जाने के बाद भी मनबढ़ों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कन्हैया पटवा ने मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.