Sonbhadra News: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद पेड़ में घुसा ट्रेलर
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हथवानी मोड़ के पास शुक्रवार को दो ट्रेलरों के आमने-सामने आने से हादसा हो गया। दोनों वाहनों के चालकों ने एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में स्टीयरिंग काट दिया, जिससे दोनों ट्रेलर अनियंत्रित हो गए। इस दौरान एक ट्रेलर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया और उसमें फंस गया। हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए। हाथीनाला तिराहे से करीब पांच किलोमीटर दूर हथवानी मोड़ के पास एक ट्रेलर तिराहे की ओर से रेणुकूट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक अन्य ट्रेलर रेणुकूट की ओर से आ गया। अचानक दोनों वाहनों को सामने देख चालकों ने एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में स्टीयरिंग काट दिया। दोनों ट्रेलर हल्के रूप से आपस में टकराए, जिसके बाद एक ट्रेलर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.