Sonbhadra News: दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक चालक घायल
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर परसाटोला बाजार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह रेणुकूट से अल्युमिनियम लोड कर छत्तीसगढ़ जा रहा था।रेणुकूट से एल्युमिनियम लोड कर एक ट्रक छत्तीसगढ़ जा रहा था। चालक ट्रक लेकर जैसे ही बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला बाजार के पास बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पहुंचा आगे जा रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान मोड़ पर सामने से रायगढ़ से लोहे की पाइप लादकर आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के खुशीहाल का पुरवा निवासी ट्रक चालक सुरेश पुत्र मैथूलाल यादव घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.