Sonbhadra News: दो किमी सेंधुरी मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सेंधुरी का करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग काफी लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बने गड्ढों में बरसाती पानी भरने से पूरी सड़क कीचड़ से सराबोर हो गई। बावजूद इसके इस ओर किसी का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सेंधुरी जाने वाली सड़क पर कीचड़ फैले रहने से ग्रामीणों को इस सड़क से आवागमन करने में बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है साथ ही वाहनों के चक्के कीचड़ से जाम होने के चलते काफी मशक्कत भी करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: घोघसम के सुखासनी गांव में निजी खर्च से कराई जर्जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.