सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की, वहीं नगर में कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। पिछले कई दिनों से बारिश न होने और तेज धूप के कारण उमस से लोग बेहाल रहे। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सोनांचल में पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। लोगों को न दिन में उमस से राहत मिल रही थी और न ही रात में। दिन में चिलचिलाती धूप और उसम के कारण पड़ रही चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। गुरुवार को भी सुबह तेज धूप निकली। तेज धूप के कारण सुबह उमस अधिक रही। दोपहर में एक बार फिर मौसम न करवट लिया और झमाझम बारिश शुरु हो गई। जिला मु...