सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन), आशुतोष द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी/परियोजना व योजना), संजय कुमार मिश्रा, सीवीओ, एनसीएल अजय कुमार जायसवाल सहित, कंपनी जेसीसी सदस्यगण, महाप्रबंधक व विभागध्यक्ष ने मुख्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रम शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्बोधन में एनसीएल सीएमडी, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने कहा कि वर्ष 1975 में स्थापना के बाद से ही कोल इंडिया देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित वैश्विक परिदृश्य में कोय...