सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एनएचए...