Sonbhadra News: दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी, सीएडब्ल्यू विपिन कुमार तृतीय की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बबुंदर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार घोरावल क्षेत्र की एक महिला ने 17 अक्टूबर 2019 को धारा 156(3) के तहत सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला के अनुसार उसका पति वर्ष 2006 से महाराष्ट्र के नासिक में काम करता है और समय-समय पर घर आता था तथा उसके खाते में रुपये भेजता था। महिला ने आरोप लगाया था कि करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासी बबुंदर और करन उसके घर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.