सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे पर बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सुमित्रा देवी अपने परिजनों के साथ मायके जा रही थीं। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...