Sonbhadra News: दुर्घटना में घायल बेसुध अधेड़ को पहुंचाया चिकित्सालय
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल बेसुध अधेड़ को मंगलवार शाम संयुक्त चिकित्सालय अनपरा पहुंचाया गया। शनिाख्त न हो पाने के कारण अधेड़ को निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन घायल को अस्पताल ले गये लोग निकट पड़े खाली आवास के बाहर छोड़कर चले गये। मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने लावारिस बेसुध पड़े अधेड़ को देखा और इसकी सूचना थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से बेहोश अधेड़ को 108 एम्बुलेंस बुला कर चिकित्सालय पहुंचाया। अधेड़ के सिर में गम्भीर चोटे आयी है जिसके कारण वही बोलने में असमर्थ बताया गया है। इसी वजह से उसकी पहचान भी अभी तक नही हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.