सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल बीना परियोजना में बुधवार को विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आपातकालीन हालात में जीवन रक्षक कौशल के महत्वपूर्ण गुर सिखाये। प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अटल चिकित्सालय, बीना की टीम ने विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सड़क दुर्घटनाओं के दौरान तत्काल प्राथमिक उपचार, सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियां, जलने एवं गंभीर चोटों में त्वरित राहत के उपायों सहित रक्तचाप की जांच और सामान्य रोगों की पहचान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही कदम उठाने और जीवन बचाने में प्राथमिक उपचार की भूमिका के बारे में भी बताया गया। प्रशिक...