Sonbhadra News: दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्कूलों में चलेगा यातायात अभियान
सोनभद्र, जुलाई 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान दुर्घटना बहुल स्थलों, सड़क सुरक्षा उपायों और यातायात संबंधी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज से वर्षा का पानी सीधे सड़क पर गिरने की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। इसके लिए प्रभावी पाइपलाइन की व्यवस्था कर पानी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान आवागमन प्रभावित न हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.