Sonbhadra News: दुद्धी सीएचसी में स्ट्रेचर ट्रॉली की कमी से मरीजों की बढ़ी परेशानी
सोनभद्र, नवम्बर 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी दुद्धी में स्ट्रेचर ट्रॉली की कमी और उपलब्ध उपकरणों की बदहाल स्थिति के चलते मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल के ओपीडी एवं आईपीडी वार्ड तक पहुंचाने में स्वास्थ्यकर्मियों और तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।अस्पताल में पहले से मौजूद दो स्ट्रेचर ट्रॉलियों में से एक का निचला होल्डिंग हिस्सा टूट चुका है, जिससे वह अनुपयोगी हो गई है। वहीं दूसरी ट्रॉली में केवल ऊपरी हिस्सा मौजूद है,जबकि पहियों वाला निचला ढांचा गायब है। इसके अलावा आपातकालीन मरीजों के लिए उपलब्ध दो स्ट्रेचर चेयर व्हीलचेयर भी खराब हालत में हैं और किसी तरह कामचलाऊ व्यवस्था के तहत इस्तेमाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.