सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी के नए अधीक्षक डा. वरुणानिधि ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने वार्डो में साफ सफाई एवं भर्ती मरीजों के बेड पर साफ चादर रखने के लिए विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में दलाल किस्म के लोगों का प्रवेश वर्जित है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह पुलिस बल या सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती को पत्राचार किया गया है साथ ही अस्पताल रोड पर वाहनों के खड़े होने की शिकायत मिल रही है जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...