Sonbhadra News: दुद्धी में नए बीडीओ से संभाला कार्यभार
सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय ब्लाक कार्यालय में नवागत खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों के लिए सीधे ब्लॉक कार्यालय आएं। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा जनता बिचौलिए व दलाल किस्म के लोगों से सावधान रहे और उनके बहकावे में न आए। उन्होंने विकास खंड में चल रही विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.