सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रविवार को दुद्धी नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राधा-कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शिवाला मंदिर, विष्णु मंदिर और रामनगर स्थित डिहवार बाबा मंदिर से निकली आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा नगर कृष्णमय हो गया। शोभायात्राएं नगर भ्रमण के बाद शिवाजी तालाब पहुंचीं, जहां विधि-विधान से मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान पीले वस्त्रों में सजे युवा भक्ति में झूमते नजर आए और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। संकट मोचन मंदिर और रामलीला खेल मैदान में दही-हांडी मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कन्हैया डोल में उमड़ा आस्था का सैलाब, मथुरा की तर्ज पर फ...