Sonbhadra News: दुद्धी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।कर्मचारियों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार कर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुणा निधि को मांगों का ज्ञापन सौंपा था। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.