सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बस स्टैंड के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित होकर गिरने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह दुद्धी बाजार से स्कूटी से अपने घर जा रही थी।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव निवासी 32 वर्षीय सरिता देवी पत्नी नीरज मौर्या बुधवार की शाम चार बजे बाजार से जरूरी काम निपटाकर अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रही थीं। जब वह बस स्टैंड म्योरपुर रोड मोड़ तिराहे के समीप पहुंचीं, अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसी रास्ते से गुजर रहे घायल महिला के पड़ोसी हीरामन ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें...