सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ के नारे लगाकर प्रदेश सरकार से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, इसके बावजूद इस पर निर्णय लगातार टलता जा रहा है। इससे क्षेत्रीय लोगों में निराशा और नाराजगी है। इस मौके पर प्रेमचंद यादव, नंदलाल अग्रहरि, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश तिवारी, पीयूष अग्रहरि, आशीष गुप्ता, विष्णु, छोटेलाल, अ...