सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- चोरी का 12 घंटे में खुलासा Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में परचून की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही बेचू को रविवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम 81300 रुपये बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की रकम बरामद जुगैल थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि गोठानी गांव निवासी राजेश कुमार केसरी उर्फ गुड्डू की परचून की दुकान में शनिवार की मध्यरात्रि को चोरी हुई थी। चोर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी उठा ले गया था। मामले में जुगैल पुलिस ने मुकदमा दर्ज क...