सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने घर पर पत्थरबाजी भी की, जिससे खपरैल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: दुधरा गांव में हुई मारपीट में मां व बेटी घायलघटना का विवरण पोखरा गांव निवासी पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके सा...