Sonbhadra News: दिशा निर्देशों का सख्ती से हो अनुपालन
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का जिले में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा जारी आदेशों के परिपालन में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासन ने दिये है। जारी निर्देशों के अनुसार पटाखों के निर्माण, विक्रय, वितरण एवं उपयोग के दौरान निर्धारित मानकों और प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित होगा। यह भी पढ़ें- Balia News: रामलीला मैदान नहीं, पॉलिटेक्निक परिसर में बिकेंगे पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.