Sonbhadra News: दिल्ली से लौटे मकान मालिक के घर में लाखों की चोरी
सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। शहर के घुवास मोहल्ला वार्ड नंबर-10 में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहनों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में यज्ञनाथ देव ने बताया कि वह चार जुलाई को पत्नी शारदा देवी के इलाज के लिए घर में ताला बंद कर दिल्ली गए थे। 21 जुलाई को लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर अलमारी का ताला भी टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.