सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। मौसम परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोनांचल में बुधवार को सुबह हल्की धूप निकली। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हवा भी चलती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बारिश के बाद हुई चिलचिलाती धूप से बढ़ी उमस तापमान में गिरावट के कारण लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डि...