Sonbhadra News: दिन दहाड़े चोरों ने उड़ाये नगदी -जेवरात
सोनभद्र, जुलाई 14 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 तिलक नगर की डब्ल्यूआईई कॉलोनी में मंगलवार पूर्वान्ह अज्ञात चोरों ने घर में घुस सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृह स्वामी वाराणसी गये हुए थे जबकि शिक्षिका पत्नी स्कूल पढ़ाने व बच्ची डीएवी स्कूल पढ़ने गयी थी। दोपहर में जब पत्नी अवंतिका सिंह व उनकी बेटी करीब दो बजे स्कूल से वापस घर पहुंचीं तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी रखे गहने और नकदी गायब थे। पीड़िता के अनुसार छह सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन लॉकेट सहित, तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन तथा लगभग पांच हजार रुपये नकद चोर ले गये है। सूचना मिलते ही पहुंची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.