Sonbhadra News: दान की गई जमीन पर चकमार्ग का निर्माण शुरु
सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत इकदिरी में वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गांव में सहदेव के घर से त्रिवेणी प्रसाद के घर तक चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 400 मीटर लंबे इस चकमार्ग के निर्माण से लगभग 100 घरों के करीब 250 लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग के निर्माण का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। चकमार्ग निर्माण के लिए गांव के चार लोगों ने अपनी जमीन दान दी है। इनमें त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, सीताराम और हरिप्रसाद शामिल हैं। इन लोगों के सहयोग से करीब 400 मीटर लंबे चकमार्ग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.