सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दहेज में दो बीघा जमीन की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश के मामले में पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहरा गांव निवासी सुशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में मुगलसराय के कैलाशपुरी निवासी किशन उर्फ राजकुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। उसके नाम एक लाख रुपये का लोन भी कराया गया, जिसकी किस्तें जमा नहीं की गईं। बाद में लोन चुकाने के लिए दो बीघा जमीन देने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार, 25 अगस्त की रात पति किशन उर्फ राजकुमार, ससुर राजकुमार और सास मीरा देवी ने लाठी...