Sonbhadra News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव निवासी विवाहिता जया त्रिपाठी के अनुसार उसकी शादी 19 अप्रैल 2022 को मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी राजदीपक पांडेय के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 52 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राजदीपक, सास आरती पांडेय और देवर अवनीश कम दहेज लाने का ताना देने लगे। चार पहिया वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.