सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव की एक विवाहिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ज्योति वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2025 को लोहारा गांव निवासी अनुराग मौर्य के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सोने की अंगूठी, सिकड़ी, कपड़े, सोफा, बेड, कूलर, वाशिंग मशीन, टीवी समेत गृहस्थी का जरूरी सामान दिया था। इसके अलावा 8.50 लाख रुपये नकद भी उपहार स्वरूप दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद भी ससुराल...