Sonbhadra News: दर्शन को पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में भारी कमी
सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई है। बुरी तरह ध्वस्त औड़ी-शक्तिनगर हाइवे इसकी वजह बताया जा रहा है। मंदिर के मुख्य गेट तक लगने वाली लम्बी कतारें घटकर आधी से भी कम रह गयी है। सप्तमी पर मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि जान जोखिम में डाल कर मां के दरबार में पहुंचना पड़ रहा है। प्रशासन को कम से कम अस्थायी तौर पर ही हाइवे के गड्ढे भर देने चाहिए थे। अनपरा, ककरी बीना,रेनुसागर ,डिबुलगंज,परासी आदि क्षेत्रों से दर्शन को पहुंचने वाले दर्शनार्थियों का आरोप था कि ड्यूटी खत्म कर शाम को मंदिर पहुंचना असम्भव हो गया है। कोयला-राख लेकर चलने वाले हाइवा ट्रकों के लिए दिन-रात परिवहन खुला रखा है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.