Sonbhadra News: दरवाजे पर बालू-गिट्टी रखने पर मारपीट
सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्रअन्तर्गत रेहटा में दरवाजे पर बालू गिट्टी रखने पर हुए विवाद में लाठी डंडे से पुत्री को मारने पीटने का आरोप लगा कार्रवाई की गुहार रेहटा निवासी रीता देवी पत्नी उमाशंकर ने पुलिस से लगायी है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रतिपक्ष के प्रभावती देवी,उनका पति बृजेश पनिका,दोनों लड़के करन व अर्जुन ने उनकी पुत्री दुर्गाकुमारी को बुरी तरह मारापीटा और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.