Sonbhadra News: दक्षिणांचल में बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे बालू लदे वाहन
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दक्षिणांचल में बिना परमिट के बालू लदे वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। इससे वाहनों के अवैध परिवहन को लेकर चल रही टास्क फोर्स की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं जिम्मेदरों की चुप्पी से बालू के अवैध परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। दक्षिणांचल के म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज, कोन, हाथीनाला और पिपरी थाना क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर बिना वैध परमिट के बालू लदे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। दिन हो या रात, इन वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसा लग रहा है कि अवैध बालू परिवहन करने वाले वाहन संचालकों के आगे प्रशासनिक कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। शासन की ओर से खनिज संपदा के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.