सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दक्षिणांचल क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार लगातार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई गांवों में खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अवैध शराब के खेल पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है।क्षेत्र के लीलासी, जामपानी, कुदरी, बैना, चौना, किरबिल तथा आरंगपानी सहित कई गांवों में किराना और बीज विक्रेताओं की दुकानों से भी शराब की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायतें की गई, लेकिन कार्रवाई सीमित रहने से अवैध बिक्री का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस संबंध में...