Sonbhadra News: दक्षिणांचल के एससी-एसटी किसान बनेंगे स्वालंबी
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दक्षिणांचल के अनुसूचित जाति और जनजाति के किसान अब फल और सब्जी की खेती कर स्वावलंबी बनेंगे। उद्यान विभाग 300 हेक्टेयर में फल और सब्जी की खेती कराएगा। इससे लगभग 500 अनुसूचित जाति, जनजाति के किसान लाभान्वित होंगे। विभाग सिंचाई के लिए किसानों को यंत्र भी उपलब्ध कराएगा।
नई पहल दक्षिणांचल के म्योरपुर, बभनी और दुद्धी के अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए उद्यान विभाग ने नई पहल शुरु की है। उद्यान विभाग दक्षिणांचल में अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों को सब्जी और फल आदि की खेती के लिए नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराएगा। दक्षिणांचल में लगभग 500 एससी, एसटी किसानों के माध्यम से 300 हेक्टेयर में फल और सब्जी की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन किसानों को सब्जी की खेती करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.