Sonbhadra News: दक्षिणांचली में हुई झमाझम बारिश, उमस से राहत
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के दक्षिणांचल में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं सोनांचल में दोपहर में हुई हल्की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलती नजर नहीं आई। सोनांचल में देर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल देखा गया। दक्षिणांचल में शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण खेतों और सड़कों पर पानी ही पानी नजर आने लगा। वहीं अच्छी बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। दक्षिणांचल में पिछले कई दिनों से बारिश न होने और तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल देखा गया था। वहीं शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बारिश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.