Sonbhadra News: थाना समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को गंभीरता से लिया और उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने थाना घोरावल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने थाना बभनी में समाधान दिवस की अध्यक्षता कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.