सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षामित्रों को सितंबर का मानदेय अब तक नहीं मिलने से उनमें भारी आक्रोश और निराशा व्याप्त है। शिक्षामित्रों का कहना है कि अन्य ब्लॉकों में नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर मानदेय का भुगतान किया जा रहा है, जबकि म्योरपुर के शिक्षामित्र अब तक भुगतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मानदेय भुगतान में देरी को लेकर शिक्षामित्रों ने बैठक कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के समय मानदेय नहीं मिलने से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। शि...