सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मौसम विभाग से जारी चेतावनी को देखते हुए जिले में 29 से 31 अक्तूबर तक भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और आपदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ ने जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने तथा दिनांक 28 अक्टूबर से बेमौसम वर्षा का एक और दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 27 अक्टूबर से भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट उक्त पूर्वानुमान के दृष...