सोनभद्र, सितम्बर 4 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। करीब एक सप्ताह तक चले अभियान में इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल और स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की गति जांची गई। तय सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने वाले 200 वाहनों के ई-चालान किए गए। यातायात पुलिस की तरफ से क्षेत्र में अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल से गुजर रहे वाहनों की गति की निगरानी की गई। स्पीड लेजर गन में निर्धारित सीमा से अधिक गति दर्ज होने पर संबंधित वाहन का ई-चालान किया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगे हैं, जो दिन और रात दोनों समय दूर से वाहनों की तस्वीर लेने में सक्षम हैं। कैमरों में नंबर प्लेट पहचानने की तकनीक होने के ...