सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखन के समीप सोमवार को पिकअप के धक्के से घायल बाइक सवार की मंगलवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। नगर पंचायत चोपन के वार्ड नंबर दो निवासी 42 वर्षीय बृजेश चंद्रवंशी उर्फ छोटू पुत्र त्रिवेणी सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से निजी कार्य से रॉबर्ट्सगंज गए थे। कार्य निपटाने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस चोपन लौट रहे थे। इसी दौरान सलखन के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बृजेश चंद्रवंशी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बृजेश को उपचार...