सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में गुरुवार की सुबह तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। वहीं दोपहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। बुधवार को पूरे दिन बारिश न होने और गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। सोनांचल में गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी। सुबह से ही निकली चिलचिलाती धूप से एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान देखा गया। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर बतर नजर आए। सुबह से दोपहर तक तेज धूप रहने के कारण तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरु हो गई। लगभग आधे घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार गुरुवार ...