Sonbhadra News: तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश को मिला प्रथम स्थान
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। सेवा समर्पण संस्थान की ओर से गुरुवार को सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट और तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देव नारायण खरवार, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष राय और विकास दुबे ने तीर से निशाना लगाकर किया। खेल प्रमुख जितेन्द्र यादव ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बालक वर्ग में समर प्रथम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.