Sonbhadra News: तीन सौ साल पुरानी भूमि समस्या के समाधान की उठाई मांग
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़रछ के गरीब किसान परिवारों की करीब 300 वर्ष पुरानी भूमि एवं आवास संबंधी समस्या के समाधान की मांग को लेकर अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने वर्षों से जिस भूमि पर निवास और खेती करते आ रहे हैं, उसे नियमानुसार संक्रमणीय किए जाने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पड़रछ में सैकड़ों गरीब किसान परिवार पीढ़ियों से संबंधित भूमि पर निवास करते आ रहे हैं। कई परिवारों की अनेक पीढ़ियां इसी भूमि पर अपना जीवन व्यतीत कर चुकी हैं और वर्तमान में भी वहां उनके मकान बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास लंबे समय से भूमि और निवास से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.