Sonbhadra News: तीन साल से टूटा खंभा नहीं बदला जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छितवा टोला में विद्युत खंभा टूटकर गिरने के बावजूद करीब तीन वर्षों से नया खंभा नहीं लगाया गया है। इससे टोले के करीब 45 से 50 विद्युत कनेक्शनधारी परिवार परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण राम कुमार, मनोज, मनोहर, मनजीत, ब्रह्मदेव, बसमतिया, सुमन आदि ने बताया कि क्षेत्र में जेई, विद्युत निरीक्षक और लाइनमैन का आना-जाना होता रहता है। समस्या बताने पर हर बार जल्द खंभा लगवाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ: बैगना में ट्रांसफार्मर जला, तीन दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.