Sonbhadra News: तीन व्यवसायियों के निधन पर शोक
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: ओबरा। डाला बिल्ली क्रशर एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ खनन व्यवसाई उमा शंकर सिंह क्षेत्र के वरिष्ठ खनन व्यवसाई सुभाष मित्तल तथा व्यवसाई राजेंद्र केशरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा में मौजूद व्यवसायियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने बताया कि तीनो व्यवसायियों के निधन से समाज एवं व्यापारिक जगत की अपूरणीय क्षति हुआ है। इस मौके पर सचिव अभिषेक कुमार सिंह, मिथिलेश अग्रहरि, अंजनी केशरी, मुन्ना सिंह, रामचंद्र अग्रहरि, देवेंद्र केशरी, बहादुर केशरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.