Sonbhadra News: तीन माह से कक्षा शुरु होने का इंतजार कर रही छात्राएं
सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के कस्बा स्थित पतेरी टोला कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा पास कर नौवीं में प्रवेश लेने वाली तीन दर्जन से अधिक छात्राएं करीब तीन महीने से कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। नया सत्र शुरू होने के बावजूद नौवीं की नियमित पढ़ाई शुरू नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।छात्राओं ने बताया कि आठवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए इसी विद्यालय में नौवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। उन्हें उम्मीद थी कि नए सत्र में विद्यालय में रहकर नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं। छात्राओं को चिंता है कि पढ़ाई देर से शुरू होने पर पाठ्यक्रम पूरा करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.