Sonbhadra News: तीन माह में उखड़े डेलिनेटर पोल, बढ़ा हादसों का खतरा
सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए डेलिनेटर पोल महज तीन माह के भीतर ही उखड़कर जमीन पर गिर गए हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर सड़क के मोड़ों पर लगे पोल क्षतिग्रस्त होने से रात के समय वाहन चालकों को सड़क की दिशा का सही अनुमान लगाने में कठिनाई हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के किनारे लगाए गए अधिकांश डेलिनेटर पोल अपनी जगह से उखड़ चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पोल लगाने के दौरान मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण कुछ ही महीनों में वे धराशायी हो गए। सड़क किनारे मिट्टी कटाव और अव्यवस्था ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से पोल सड़क किनारे पड़े हैं, लेकिन संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.